जयपुर के जयगढ़ किले में घूमते समय अचानक गायब हो गया 1 बुजुर्ग, दो दिन से तलाश जारी* *जयपुर(राजस्थान)*
*
जयपुर स्थित जयगढ़ किले में दो दिन से एक बुजुर्ग की तलाश की जा रही है। परिवार, पुलिस और किले के केयर टेकर सभी मिलकर बुजुर्ग को तलाश रहे हैं लेकिन वे लापता हैं। इस तरह का पहला मामला जयपुर में सामने आया है कि जब किले में कोई लापता हुआ हो। बुजुर्ग उत्तराखंड़ के रहने वाले हैं और अपने परिवार समेत घुमने आए थे। बुजुर्ग के पुत्र ने आमेर पुलिस को इसकी जानकारी दी है और गुमशुदगी दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि देहरादन, उत्तराखंड निवासी शिवम रमोला अपने पिता सुभाष रमोला और अन्य लोगों के साथ जयपुर घुमने आए थे। इस दौरा वे आमेर भी आए, वहां किला देखा और फिर नाहरगढ़ एवं जयगढ़ के किले में भी गए। रविवार बीस दिसम्बर को जब वे जयगढ़ किले में थे तो अचानक लापता हो गए। परिवार के लोगों ने सोचा कि वे वापस लौट आएंगे लेकिन वे नहीं मिले। बाद में वहां प्रबंधन संभाल रहे लोगों से इस बारे में बातचीत की।
वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने भी उनको तलाशा लेकिन वे नहीं मिले। आखिर पुलिस को सूचना दी गई। रविवार और सोमवार दोनो ही दिन उनकी तलाश की गई वे नहीं मिले। आज फिर से उनको तलाश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वे बुजुर्ग हैं तो संभव हैं कि बीमारी या अन्य कारण से वे परेशान हों। परिवार के लोग किसी अप्रिय घटना आशंका से परेशान हैं। पुलिस का यह कहना है कि पुराने किलों और महलों में हर रोज हजारों पर्यटक आते हैं। इनमें देशी और विदेशी पर्यटक शामिल हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि महल या किले में कोई पर्यटक लापता हुआ हो।
जयपुर के जयगढ़ किले में घूमते समय अचानक गायब हो गया 1 बुजुर्ग, दो दिन से तलाश जारी* *जयपुर(राजस्थान)*
Reviewed by Media Power News
on
December 23, 2020
Rating:
No comments: