प्रशासन के निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायत कार्यालय में सचिव सहायक सचिव अनुपस्थित देखे गए हैं
नीमच जिले के जावद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनिया मामादेव आज बंद पाई गई कर्मभूमि एक्सप्रेस दोपहर दो वह 3:00 बजे करीबन पहुंची तो पंचायत कार्यालय के ताला लगा हुआ पाया गया ग्रामीण जनता से इस विषय में चर्चा की गई तो बताया गया कि हम आते हैं तो बंद ही देखते हैं कभी घंटे भर कभी खुल जाए तो बड़ी बात है इस विषय में ग्राम पंचायत सचिव फोन पर चर्चा करनी चाहिए फोन काट दिया गया सहायक सचिव राजमल पाटीदार से चर्चा करना चाहिए तो बताया गया कि मैंने 15 दिन से काम छोड़ दिया गया है ग्रामीण जनता से चर्चा में जगदीश धनगर द्वारा बताया गया कि मेरे योजना के अंतर्गत शौचालय नाम होते हुए भी मुझे नहीं मिल पाया इसी प्रकार कई ग्रामीण जनता से चर्चा में आया कि जल समस्या ग्रामीण में बनी हुई है नल योजना के अंतर्गत 4 दिन में 10 मिनट 15 मिनट पानी आता है इससे ग्रामीण जनता काफी परेशान है इसी प्रकार मनीष धनगर द्वारा भी बताया गया कि जहां नाली खरंजा हुआ है वहां पर दोनों तरफ नालिया नहीं बन पाई इसी प्रकार कहीं ग्रामीण जनता ने यह भी बताया गया कि हमें मजदूरी नहीं दी जाती है एवं कई ग्रामीण जनता द्वारा यह भी बताया गया कि हमारे कूपन नया बनाने के हेतु चक्कर काटने पड़ रहे हैं सचिव द्वारा कई बार कहा गया कि बना देंगे लेकिन नहीं बनाया इस संबंध में सचिव से फोन पर संपर्क करना चाहा तो फोन बंद कर दिया गया गांव अन्य मामादेव में पंचायती समय पर नहीं खुल पा रही है तो गांव का विकास किस प्रकार होगा जबकि शासन द्वारा प्रशासन द्वारा निर्देश है कि सोमवार वह गुरुवार को पूरे दिन पंचायत कार्यालय में सचिव उपस्थित रहना अवश्य है लेकिन इनके आदेश की धज्जियां खुले आम ग्राम पंचायत सचिव उड़ा रहे हैं अतः जावद जनपद पंचायत अधिकारी एवं जिला अधिकारी इस ओर ध्यान दें ताकि ग्रामीणों का आवश्यक कार्य समय पर हो सके रिपोर्ट जगदीश तिवारी
No comments: