Top Ad unit 728 × 90

PD.Computer

नपा के 32 कचरा वाहनो में लगेगा अब चौथा भाग जिसमे पीपीकिट,पेड़, नैपकिन व संक्रमित सामग्री की जाएगी संग्रहित


 पावर मीडिया के संवादाता वीरेंद्र जैन
Created at:   December 21 2020, 4:01pm

नीमच । शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए नीमच नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे हैं इसी कड़ी में नगर पालिका ने कोरोना संक्रमण और अन्य प्रकार के संक्रमण से बचाव के लिए नगर पालिका के कचरा वाहनों में एक चौथे बॉक्स को लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। दरअसल पूर्व में हरा और नीला बॉक्स था उसके बाद एक काला बॉक्स कांच व अन्य प्रकार की सामग्री के लिए लगाया गया था। अब उसी कड़ी में चौथा बॉक्स भी लगाया जा रहा है जिसमें बच्चों व महिलाऐ के नैपकिन के साथ-साथ सेनेटरी पैड और स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले लोगों की पीपी किट जैसी सभी संक्रमित सामग्रीयो को डाला जाएगा ताकि उनका निष्पादन सही तरीके से हो सके नीमच के स्वास्थ्य अधिकारी विश्वास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चौथे बॉक्स को लगाने की प्रक्रिया चल रही है शहर में कचरा संग्रहण करने वाले लगभग 32 वाहनों में यह बॉक्स लगाए जाएंगे और शहर को संक्रमण से मुक्त भी करने का नगर पालिका के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

नपा के 32 कचरा वाहनो में लगेगा अब चौथा भाग जिसमे पीपीकिट,पेड़, नैपकिन व संक्रमित सामग्री की जाएगी संग्रहित Reviewed by Media Power News on December 21, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Media Power News © 2019 - 2020
Powered By JTC, Designed by J-Tech Care

Contact Form

Name

Email *

Message *

Theme images by Flashworks. Powered by Blogger.