अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आगामी घर-घर कुंभ, अभियान के तहत 10 दिवसीय कार्यकर्ता
पावर मीडिया रिपोर्टर वीरेंद्र जैन
प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ
नीमच,। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा सोमवार से स्थानिय गायत्री मंदिर परिसर हाल में 10 दिबसिय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें आगामी घर-घर कुंभ, आपके हरिद्वार अभियान के अन्तर्गत जिले भर में पूज्य गुरुदेव के विचारों को जनजन तक गायत्री महायज्ञ, दीप यज्ञ, देव स्थापना आदि के माध्यम से पहुंचाने हेतु 10 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ नीमच पर 21 से 30 दिसम्बर तक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत गायत्री यज्ञ, कर्मकांड व ढपली वादन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु गायत्री शक्तिपीठ नीमचपर पंजीयन करवाकर प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया जा सकता है। धर्म तंत्र से लोक शिक्षण के उद्देश्य को लेकर इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है प्रशिक्षण का यह पहला चरण है जिसमें यज्ञ एवं ढपली वादन सिखाया जाएगा द्वितीय सत्र में हारमोनियम सहित अन्य कई गतिविधियां भी सिखाई जाएगी जैसा की विदित है वर्ष 2021 में हरिद्वार कुंभ के मेले का 14 जनवरी को पहला शाही स्नान होने जा रहा है परंतु कोविड-19 के चलते कुंभ का मेले में अधिक लोग नही पहुच पाएंगे । परंतु शाही स्नान का गंगाजल घर-घर तक पहुंचाने का उद्देश्य गायत्री परिवार का है नीमच गायत्री शक्तिपीठ को 24 गांव का लक्ष दिया गया है जिसमें हरिद्वार आपके द्वार गंगाजल का कलश, हरिद्वार कुम्भ पुस्तिका घर घर पहुंचाने का कार्य शक्ति पीठ द्वारा किया जाएगा।

No comments: