मानव आयोग सदस्य से वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर राशि मांगने वाले अज्ञात आरोपी पर कैंट थाने में प्रकरण दर्ज
पावर मीडिया के रिपोर्टर वीरेंद्र कुमार जैन
नीमच । कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगला नंबर 23 के निवासी परमजीत सिंह फौजी ने नीमच कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर से उन्हें एक व्हाट्सएप पर वीडियो भेजा गया और धमकाया गया कि यदि वह डिजिटल पेमेंट के माध्यम 5 हजार रु नहीं देते हैं तो उनका भी कोई आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया जाएगा। पीड़ित ने उपरोक्त घटना की शिकायत नवागत एसपी सूरज वर्मा को की जिसपर नीमच कैंट थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है आरोपी के द्वारा जिन नंबरों से व्हाट्सएप किया गया था । पुलिस उसकी जांच में जुटी है यदि पुलिस जांच सही दिशा में पहुंचती हैं तो निश्चित तौर पर किसी बड़ी गैंग का खुलासा हो सकता है साथ ही पीड़ित परम जीत फौजी ने अपील करि है कि यदि कोई इस तरह की घटना आम जन के साथ हो तो सबसे पहले पुलिस की मदद ले ताकि आरोपियों के गलत इरादे समय रहते रोके जा सके वह दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

No comments: