नयागांव आर टी ओ बेरियर पर नहीं रुक रही अवैध वसूली, ट्र्क वालों से
नीमच । एमपी आर टी ओ चेकपोस्ट बॉर्डर नयागांव पर गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी से भी की जा रही अवैध वसूली नहीं देने पर गाड़ी को लेट किया जा रहा है एवं जबरदस्ती गाड़ी को खड़ी करवा रहे हैं जबकि कोविड-19 के चलते हैं अभी आवश्यक सेवाओं में हर प्रकार की छूट देने के बावजूद भी कुछ आरटीओ के दलाल टाइप व्यक्ति अवैध वसूली करने से बाज नहीं आ रहे हैं प्रशासन से निवेदन है कि गैस सिलेंडर से भरी हुई गाड़ियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर किसी प्रकार की कोई वसूली नहीं की जाए एवं आरटीओ द्वारा अनाधिकृत रूप से बिठाए गए व्यक्तियों पर जो कि लट्ठ के दम पर अवैध वसूली की मांग करते हैं तत्काल रोकी जाना चाहिये,
जिससे आवश्यक वस्तु की पूर्ति निर्बाध गति से पूरी की जा सके ,पुलिस प्रशासन कलेक्टर महोदय आदि को अवगत कराने के बाद भी यह लोग ट्रक वालों को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं प्रशासन तत्काल इनके ऊपर कार्यवाही करें। दलाल टाइप लोगों को प्रशासन का किसी प्रकार का कोई डर नहीं है एवं उनको यदि बोलते हैं कि हमारी ट्रकों में किसी प्रकार से कोई एंट्री नहीं लगती है गैस सिलेंडर आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आती है हम आप लोगों की शिकायत हंड्रेड डायल एवं उपर अधिकारियों को करेंगे तो वहां पर बैठे हुए लोग बोलते हैं जहां तुम्हारे में दम हो वहां पर कर लो
कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं ऐसी भाषा का उपयोग ड्राइवरों के सामने वहां पर बैठे अनपढ़ लोग अनर्गल बातें करते रहते हैं ।
लेकिन उन्हें तो सिर्फ अपनी अवैध वसूली किस ढंग से करना है वह भाषा जानते हैं, प्रशासन तत्काल आरटीओ बॉर्डर नया गांव पर अचानक निरीक्षण कर ड्राइवरों से उनकी व्यथा को जानें।
नयागांव आर टी ओ बेरियर पर नहीं रुक रही अवैध वसूली, ट्र्क वालों से
Reviewed by Media Power News
on
June 17, 2020
Rating:
Reviewed by Media Power News
on
June 17, 2020
Rating:

No comments: