Top Ad unit 728 × 90

PD.Computer

नीमच में पुलिस द्वारा मार्क्स नहीं लगाने पर चालान बनाए

नीमच।। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार पूरे जिले में वाहन चेकिंग व कोरोना काल के चलते मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्यवाही जारी है सभी थानों द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। नीमच यातायात पुलिस द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात प्रभारी आर एस राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक 11 सितंबर 2020 को भी मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करते हुए कुल 61 चालान बनाए गए। एवं ₹18000 शमन शुल्क वसूला गया। शहर के विभिन्न स्थानों और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और लोगों को समझाइश दी जा रही है। वहीं पुलिस थानों द्वारा भी कार्रवाई जारी है इससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है इससे सुरक्षा बचाव हेतु मास्क लगाने की समझाइश दी जा रही है सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की जा रही है। इतनी समझाइश देने और कार्रवाई के बावजूद लोग नहीं सुधर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यातायात प्रभारी राम सिंह राठौर ने भी अपील करते हुए कहा है कि महामारी के इस दौर में आमजन सावधानी बरतें मास्क अवश्य लगावे और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
नीमच में पुलिस द्वारा मार्क्स नहीं लगाने पर चालान बनाए Reviewed by Media Power News on September 12, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Media Power News © 2019 - 2020
Powered By JTC, Designed by J-Tech Care

Contact Form

Name

Email *

Message *

Theme images by Flashworks. Powered by Blogger.