मोहल्ले के एक महिला ने पुलिस के रवैया शिकायत की
नीमच। नीमच शहर के राजीव नगर क्षेत्र में एक महिला के व्यवहार एवं झगड़ालू प्रवर्ती के कारण वहां निवासरत सभी समाज के लोग काफी परेशान होकर सोमवार को उपरोक्त महिला की शिकायत को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे जहां राजीव नगर के रहवासियों द्वारा एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के नाम सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला को सौंपा जिसमें बताया गया कि राजीव नगर निवासी शांति बाई पति श्यामसुंदर लोट आए दिन मोहल्ले वासियों को गंदी गंदी गालियां बकती है रात में रात लोगों के घरों पर पत्थर फेंकती हैं। झगड़ा करती है ।और मरने मारने पर आमदा रहती है ।यही नहीं उसकी इस झगड़ालू प्रवृत्ति के कारण मोहल्ले वाले काफी परेशान है ।शांति बाई द्वारा मोहल्ले वासियों की झूठी शिकायतें नगर पालिका एवं पुलिस विभाग में की जाती है। जिसको लेकर मोहल्ले वासियों द्वारा पूर्व में भी केंट थाने एवं संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई परंतु कोई उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण उपरोक्त महिला के हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है। कि उपरोक्त महिला पूर्व में ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मचारी को चांटा भी जुड़ चुकी है। उपरोक्त महिला की इस हरकत से पुलिस भी परेशान है। ज्ञापन देने के दौरान सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला ने राजीव नगर रहवासियों को आश्वासन दिया है ।कि उपरोक्त महिला की झूठी शिकायत पर किसी भी रहवासी के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी साथ ही उनके ज्ञापन पर विचार विमर्श कर उपरोक्त महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने में राजीव नगर के शाकिर कुरैशी ,शहनाज बी, रमेश चंद्र, कमल सिंह, शिवकन्या हरे, मंजू चौहान, कमरुद्दीन खान, नाजो बी सहित कई रहवासी उपस्थित थे।
मोहल्ले के एक महिला ने पुलिस के रवैया शिकायत की
Reviewed by Media Power News
on
September 07, 2020
Rating:
No comments: