करंट ने लगने से 28 वर्षीय युवक की मोत
जावद :- जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया महाराज, निवासी 28 वर्षीय युवक को बिजली करंट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रतनलाल पिता प्रताप भोई ( 28 ) निवासी सरवानिया महाराज जो कि बरखेड़ा कामलिया मकान की छत पर निर्माण का कार्य कर रहा था। उसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया।
इस घटना में युवक पूरी तरह बैसूध हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से युवक को जावद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय भेजा। जावद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।
करंट ने लगने से 28 वर्षीय युवक की मोत
Reviewed by Media Power News
on
November 05, 2020
Rating:
Reviewed by Media Power News
on
November 05, 2020
Rating:

No comments: