डोडोचूरा के मामले में नयागांव पुलिस की संदिग्ध भूमिका, लाखों का किया तोडबटटा, तीन लग्जरी गाडियों में भरा था डोडाचूरा, एक गाडी और एक मुलजिम किया शो, बडे अधिकारी मामले की जांच पडताल करें तो हो सकता है बडा
*खुलासा*
*नीमच। नयागांव पुलिस ने एक क्विंटल डोडाचूरा पकडा था, इसकी सच्चाई कुछ ओर ही है। तीन लग्जरी कार में डोडाचूरा भरा था, तीनों कारें निम्बाहेडा क्षेत्र से पुलिस ने पकडी। इसके बाद तोडबटटा शुरू किया, तीनों लग्जरी गाडियों का तोडबटटा किया जा रहा था, इस बीच एसपी मनोजकुमार राय को खबर लगी और ताबडतोड तरीके से एक कार में एक क्विंटल डोडाचूरा का प्रकरण बना दिया, जबकि दो कारें और दो आरोपी छोड दिए गए। बताया जा रहा है इस पूरे मामले में 35 लाख का तोडबटटा चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने किया है। घटनास्थल भी बदल दिया गया। राजस्थान से गाडिया पकडी थी, जबकि कानका फंटा बताया गया है। नयागांव बेरियर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सच्चाई छिपी है। अधिकारी इस मामले की जांच पडताल करें तो तोडबटटा करने वाले पुलिस वालों के चेहरे बेनकाब हो सकते है।*
डोडोचूरा के मामले में नयागांव पुलिस की संदिग्ध भूमिका, लाखों का किया तोडबटटा, तीन लग्जरी गाडियों में भरा था डोडाचूरा, एक गाडी और एक मुलजिम किया शो, बडे अधिकारी मामले की जांच पडताल करें तो हो सकता है बडा
Reviewed by Media Power News
on
July 24, 2020
Rating:
No comments: