चित्तौड़गढ़ जिले में 7 एक्टिव केस, 206 हुए स्वस्थ* *कनेरा का युवक उदयपुर में पॉजेटिव, तीन माह से नहीं आया कनेरा*
*
चित्तौड़गढ़। मेडिकल काॅलेज भीलवाडा से प्राप्त रिपोर्ट में सभी नेगेटिव पाये गये। 1 पॉजिटिव पाया गया, पॉजिटिव कनेरा क्षेत्र का है, राहत की बात यह है कि उक्त व्यक्ति विगत तीन माह से कनेरा नही आया है। उक्त व्यक्ति सूरत में नोकरी करता है तथा लॉक डाउन से पहले मार्च के बाद कल ही सूरत से कनेरा के लिए निकला था, रास्ते में उसके गले में खराश की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज उदयपुर गया, जहाँ जांच के दौरान संक्रमित पाया गया, उक्त व्यक्ति आरएनटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
जिले में अब तक 219 कैसेज में से 206 कैसेज रिकवर हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 7 ही है एवं 205 कैसेज को घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिले से अब तक कोरोना संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों के कुल 13,141 सैंपल भेजे गए हैं। 12,427 सैंपल नेगेटिव आए हैं एवं 174 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अन्य राज्यों से आए 2 प्रवासी भी संक्रमित है, जिनका उपचार चल रहा है। 7 एक्टिव केस में से 4 महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर एवं 1 सीसीसी निम्बाहेडा, 1 कोविड चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ तथा 1 केस महात्मा गांधी होस्पीटल भीलवाडा में उपचाररत है।
चित्तौड़गढ़ जिले में 7 एक्टिव केस, 206 हुए स्वस्थ* *कनेरा का युवक उदयपुर में पॉजेटिव, तीन माह से नहीं आया कनेरा*
Reviewed by Media Power News
on
July 20, 2020
Rating:
No comments: