Top Ad unit 728 × 90

PD.Computer

मुख्य मार्ग सिंगोली मालखेड़ा फोर लाइन पर एक मोटरसाइकिल भाग निकले लेकिन पुलिस की नाकाबंदी के कारण मोटरसाइकिल छोड़कर फरार

नीमच :- सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमच सिंगोली मुख्य मार्ग मालखेड़ा फोर लाइन पर तीन बदमाशोंं ने सरवानिया महाराज के युवक किशोर पिता भागीरथ माली से रास्ते में बाइक छीनकर भागे। इस दौरान जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने सभी तरफ घेराबंदी की। वही बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक लेकर नीमच सिटी की तरफ भागे लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण सांवलिया जी मंदिर के पास में बाइक छोड़कर दोनों बदमाश भाग निकले। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बदमाश तीन युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए थे और पहले मालखेड़ा ग्राम के अंदर ट्रक चालक को परेशान कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने पकड़ा तो एक युवक एक्टिवा लेकर मौके से फरार हो गया वहीं कुछ ही दूरी पर दोनों युवकों ने सरवानिया महाराज के युवक से बाइक लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मौके से फरार हुए। फिलहाल पुलिस बदमाश युवकों की तलाश कर रही है।
मुख्य मार्ग सिंगोली मालखेड़ा फोर लाइन पर एक मोटरसाइकिल भाग निकले लेकिन पुलिस की नाकाबंदी के कारण मोटरसाइकिल छोड़कर फरार Reviewed by Media Power News on July 20, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Media Power News © 2019 - 2020
Powered By JTC, Designed by J-Tech Care

Contact Form

Name

Email *

Message *

Theme images by Flashworks. Powered by Blogger.