Top Ad unit 728 × 90

PD.Computer

तोते को थाने पर जाना पड़ा

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के थाना सीतामऊ क्षेत्र में एक ऐसा मामला देखने में आया है जहां पर एक तोते के कारण दो पक्षों में लड़ाई हो गई। तोते से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और थाने तक पहुंच गया। पुलिस के बीच-बचाव के बाद मामले में किसी तरह सुलह हो पाई। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले छोटी पतलासी गांव के चेतन का पालतू तोता पिंजरे से फरार हो गया और गांव में राजाराम के घर जाकर बैठ गया। तोते के फरार होते ही चेतन ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि तोता गांव के ही राजाराम के घर में हैं। फिर क्या था चेतन अपने साथियों के साथ तोता वापस लेने पहुंचा जहा राजाराम ने देने से इंकार कर दिया। मामला तू तू मैं मैं से शुरू होकर हाथापाई तक आ पहुचा। एक तोते के पीछे दोनों परिवार आमने -सामने हो गए। राजाराम का कहना था कि तोता उड़कर उनकी छत पर आया था जिसे उन्होंने पाला है लेकिन तोता किसका है, इसका सबूत किसी के पास नहीं था। गांव के बड़े बुजुर्ग भी दोनों परिवारों के बीच सुलह नहीं करवा पाए। तोते की नादानी से शुरू हुआ विवाद थाने पहुंच गया जहां थानेदार साहब ने तोते को थाने में हाजिर होने का फरमान सुनाया। इसके बाद तोते को थाने में अपनी आमद देना पड़ी। तोते ने अपने पुराने मालिक को पहचान लिया और तोता अपने असली मालिक के पास चला गया। आखिरकार शाम होने तक दोनों पक्षों में राजीनामा हुआ तब कहीं जाकर तोते के विवाद में सुलह हो पाई।

B
तोते को थाने पर जाना पड़ा Reviewed by Media Power News on July 24, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Media Power News © 2019 - 2020
Powered By JTC, Designed by J-Tech Care

Contact Form

Name

Email *

Message *

Theme images by Flashworks. Powered by Blogger.