एक शिक्षक को मारने के लिए 5 लाख की फिरौती मांगी
मंदसौर, एक शिक्षक को जान से मारनें के लिए बदमाशों ने 5 लाख की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद बदमाशों ने योजनाबध्द तरीकें से शिक्षक को जान से मारनें का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों द्वारा बनाई गई योजना पूरी तरह से फैल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने महज 27 दिनों में इस पूरी घटना का खुलासा कर दिया है आज से करीब 27 दिन पहलें दिनांक- 27.06.2020 को मंदसौर जिलें के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र स्थित बहीपार्श्वनाथ के समीप शिक्षक मुकेश पाटीदार अपनें घर लौट रहें थे, उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला करतें हुए फायर किए, इस घटना में शिक्षक मुकेश पाटीदार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पिपलियामंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद पिपलियामंडी थाना पुलिस ने मामलें में एफआईआर दर्ज की और घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी, जिस पर मंदसौर पुलिस कप्तान सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पिपलियामंडी थाना प्रभारी बीएल मौरे को टीम प्रभारी नियुक्त किया गया जिसके बाद पुलिस मामल की जांच को आगें बढ़ाया और करीब 27 दिनों बाद मामलें में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही दो आरोपी अब भी फरार है, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जें से 3 पिस्टल, जिंदा कारतुस और बिना नंबर की बाइक जब्त की है आपकों बता दें कि इस पूरें घटनाक्रम का खुलासा मंदसौर पुलिस कप्तान सिध्दार्थ चौधरी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता के जरिए किया है, पुलिस कप्तान ने मीडिया को जानकारी देतें हुए यह भी बताया है कि आरोपियों ने 5 लाख रूपए में शिक्षक को मारनें की सुपारी ली थी, आरोपियों के कब्जें से अन्य सामग्रियों के साथ सुपारी की रकम भी जब्त की गई है यह किया जप्त- आरोपियों के कब्जें से पुलिस ने 3 पिस्टल, 3 जिंदा कारतुस, एक खाली खोखा एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक जब्त की है इन आरोपियों को किया गिरफ्तार- पुलिस ने मामलें में आरोपी दुर्गाशंकर पिता रंगलाल पाटीदार (24) निवासी मिंडलाखेडा एवं मुशुन्दीलाल उर्फ बालमुकुंद पिता ईश्वरलाल पाटीदार (39) निवासी ग्राम जोतपुरा को गिरफ्तार किया गया है यह आरोपी फरार- जानकारी में यह भी सामनें आया है कि मामलें में सुरेशदास पिता गोविंददास बैरागी एवं हरिश पिता सुरेशदास बैरागी निवासी बहीपार्श्वनाथ थाना पिपलियामंडी मामलें में अभी फरार चल रहें है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है इनकी सरहानियता- उक्त कार्रवाही में थाना प्रभारी टीआई बीएस मौरे, उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, उनि गौरव लाड़, आरक्षक आशीष बैरागी, आरक्षक मनीष बघेल, आरक्षक दीपक सांखला, आरक्षक रामनारायण नागदा एवं आरक्षक कृष्णपाल सिंह की सरहानियता रही है
एक शिक्षक को मारने के लिए 5 लाख की फिरौती मांगी
Reviewed by Media Power News
on
July 24, 2020
Rating:
No comments: