Top Ad unit 728 × 90

PD.Computer

नीमच शहर में बिते दिवस २० कोरोना केस के चलते सम्माननीय जिला कलेक्टर महोदय द्वारा

 नीमच शहर के कुछ हिस्सो में टोटल लाकडाऊन के आदेश जारी किये गये है । जिसमें स्पष्ट किया गया है कि कौन-कौन से इलाको में टोटल लाकडाऊन रहेगा । 
आज प्रात: शहर के मुख्य बाजारो के कई दुकानदारो के समाचार पत्र के कार्यालय पर फोन आ रहे है कि पुलिस प्रशासन द्वारा हमारी दुकाने बंद करवाई जा रही है । ऐसे में हमारा सवाल उन दूकानदारो से है कि आप स्वयं पढ़े लिखे है । आदेश भी स्पष्ट है ऐसे में यदि पुलिस प्रशासन के जवान आपकी दूकाने बंद करवाते है तो आप स्वयं उनसे सवाल पुछिये व उनके क्षैत्र में दूकाने बंद करवाने के आदेश जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिये गये है तो वह बताईये । 
समाचार पत्र के कार्यालय तक जानकारी दूकानदार दे रहे है यह अच्छी बात है लेकिन आपकी लड़ाई स्वयं को ही लड़ना पड़ेगी और सवाल भी स्वयं को ही पुछना होंगे । समाचार पत्र आपकी बात को प्रकाशित कर सकता है लेकिन आपके सवाल स्वय को ही पुछना होंगे क्योंकि समाचार पत्र भी जनता को एवं शासन प्रशासन को घटनाक्रम से अवगत करवाता है व जागरूक करने का प्रयास करता है मगर यदि आप स्वयं जागरूक नही होंगे तो बात नही बनने वाली है । दूकानदारो के अलग-अलग व्यवसाय से संबधित संगठन है उनके समक्ष अपनी बात भी रख सकते है मगर लड़ाई स्वयं जागरूक होकर लड़ना होगी ।
नीमच शहर में बिते दिवस २० कोरोना केस के चलते सम्माननीय जिला कलेक्टर महोदय द्वारा Reviewed by Media Power News on July 24, 2020 Rating: 5

No comments:

All Rights Reserved by Media Power News © 2019 - 2020
Powered By JTC, Designed by J-Tech Care

Contact Form

Name

Email *

Message *

Theme images by Flashworks. Powered by Blogger.